संवाद न्यूूज एजेंसी
सहारनपुर। रालोद के युवा नेता अतुल फंदपुरी ने कहा कि बढ़ी हुई लागत को देखते हुए प्रदेश सरकार 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करे। उन्होंने कहा कि किसानों को ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाए।
ग्राम बांदूखेड़ी में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के युवा नेता ने कहा कि इस बार बीमारियों के चलते गन्ने की लागत में काफी बढोतरी हुई है। किसानों को गन्ना फसल को रोगों से बचाने के लिए कीटनाशकों का अधिक प्रयोग करना पड़ा है। जिससे गन्ने के उत्पादन लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नए पेराई सत्र के लिए कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करे। उन्होंने सरकार से ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि शुगर मिलों से बकाया गन्ना मूल्य पर अनिवार्य रूप से ब्याज दिलाया जाए। इससे सभी मिलें समय से गन्ना मूल्य भुगतान करना शुरू कर देंगी। इस दौरान नफे सिंह गुर्जर, अभिनव तंवर, हिमांशु तंवर आदि मौजूद रहे।