फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जमीन दिलवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले पांच गैंगस्टर पकड़े

Wed, 20 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर/रामपुर मनिहारान। थाना सदर बजार और रामपुर मनिहारान पुलिस ने जमीनों के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पांच गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा है। रिपोर्ट दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना प्रभारी सनुज यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर के जनकपुरी निवासी आलमगीर, मोहतरम, हबीबगढ़ निवासी रागिब राणा, सरसावा निवासी सुभाष और सचिन खुराना निवासी डबल स्टोरी थाना कालका जी नई दिल्ली को गैंगस्टर में निरुद्ध किया था। इस मामले की जांच थाना सदर बाजार पुलिस कर रही है। सदर बाजार थाना प्रभारी प्रवेश सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में सचिन खुराना को नई दिल्ली स्थित उसके घर से पकड़ा गया है। सचिन खुराना गैंगस्टर रागिब राणा के साथ काम करता है। प्रवेश सिंह ने बताया कि सचिन खुराना और रागिब पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।
इसके साथ ही रामपुर मनिहारान थाना पुलिस ने टिंकू निवासी गांव महेशपुर थाना बड़ागांव, अरुण निवासी गांव पासरा अंबेहटा चांद नकुड़, सौरभ, सचिन निवासीगण गांव सांचलू थाना रामपुर मनिहारान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। रामपुर मनिहारान पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी बाहर के लोगों को जमीनों को दिखाकर उनके साथ धोखाधड़ी करते हैं। इन सभी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें