फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच निर्विरोध निर्वाचित, 06 ब्लाक प्रमुख पदों पर आज मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव में नामांकन वापसी के बाद पांच ब्लॉक प्रमुख पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है, जबकि छह पदों के लिए आज ब्लॉक कार्यालयों पर बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) द्वारा मतदान किया जाएगा। मतदान को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन

जिन ब्लॉक प्रमुख के पदों पर निर्वाचन के लिए मतदान कराया जाना है, उनमें नागल और साढ़ौली कदीम में तीन तीन तथा नकुड़, रामपुर मनिहारान, सरसावा और देवबंद में दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नागल ब्लॉक प्रमुख चुनाव में शुक्रवार को अर्जुन सिंह निवासी चोंदाहेड़ी ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया। अब यहां चुनाव मैदान में तीन प्रत्याशी भाकियू समर्थित राजेश देवी, भाजपा समर्थित संजना चौधरी एवं निर्दलीय लक्ष्य चौधरी रह गए हैं। एआरओ जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि शनिवार को मतदान कराया जाएगा।
साढ़ौली कदीम ब्लॉक पर तीन नामांकन पत्रों में से किसी ने भी नाम वापसी नहीं लिया। ऐसे में यहां भाजपा प्रत्याशी चौधरी विश्वास पुत्र इलम सिंह, निर्दलीय सुमन देवी पत्नी गुरदयाल और विश्वास कुमार पुत्र पहल सिंह चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

सरसावा ब्लॉक प्रमुख पद पर ताहिर हसन और सिराज अहमद के बीच चुनाव होगा। देवबंद में ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी पिंकी और रूपेश ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसके बाद अब चुनाव मैदान में सपा की नीतिशा राणा और भाजपा की ममता त्यागी के बीच कड़ा मुकाबला होगा। वहीं, नकुड़ ब्लाक पर भाजपा प्रत्याशी सुभाष चौधरी एवं सपा समर्थित मनोज कुमार के बीच मुकाबला होगा।
रामपुर मनिहारान में भाजपा का बागी से मुकाबला
ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में रामपुर मनिहारान इस समय खास सुर्खियों में है। क्योंकि यहां भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला किसी विपक्षी पार्टी के प्रत्याशी से नहीं, बल्कि भाजपा से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे डॉ. किरणपाल से है। यहां पर भाजपा ने गीता रानी को प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि डॉ. किरणपाल भी दावेदारी कर रहे थे, टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बगावत कर दी। अब इन दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है और शनिवार को पता चलेगा कि कौन कितनी ताकत में है।
पुंवारका में नहीं टिका भाजपा प्रत्याशी
पुंवारका ब्लॉक से भाजपा ने मीना राणा को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह चुनाव से ठीक पहले ही हार मान गईं और शुक्रवार को नामांकन वापस ले लिया। इनके पति कुलबीर राणा भाजपा कार्यकर्ता हैं तथा मीना राणा पिछली योजना में भी प्रमुख रही हैं। मीना राणा के नामांकन वापस होने पर बसपा के मेहरबान आलम निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो गए।
ऋषिपाल ने पत्नी के लिए छोड़ा रास्ता
नानौता ब्लॉक प्रमुख पद पर ऋषिपाल राणा ने नामांकन वापस लिया, जिससे उनकी पत्नी चांदनी राणा निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। चांदनी राणा और उनके पति ऋषिपाल राणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया था। नामांकन भी सिर्फ इन्हीं दोनों के हुए थे। चांदनी राणा निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख हैं।
यहां निर्विरोध जीती भाजपा
मुजफ्फराबाद में कविता पत्नी नीरज ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी राखी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। गंगोह ब्लाक प्रमुख पद के लिए सुमन लता द्वारा नामांकन वापस ले लिया गया, जिससे मुन्नी देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। गंगोह ब्लॉक पर भाजपा ने सुमन लता को प्रत्याशी घोषित किया था, जबकि मुन्नी देवी भी इसी परिवार से हैं। आपसी तालमेल के चलते सुमनलता ने नामांकन वापस ले लिया। सुमन लता के पति दिनेश भी ब्लॉक प्रमुख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें