सहारनपुर: छुटमलपुर के फतेहपुर कोविड-19 से ठीक होने वाले रोगियों को विदाई देता चिकित्सीय स्टाफ
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर कोविड-19 अस्पताल से शनिवार की शाम पांच रोगियों को कोरोना संक्रमण को मात देने के बाद पुष्प गुच्छ देकर विदा कर दिया गया। इस दौरान उन्हें घर पर भी सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने और बार बार हाथ धोने के नियमों के पालन की हिदायत दी गई। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार में जा कर परिजनों और अन्य लोगों को भी इस बीमारी से बचने के लिए प्रेरित करें। अस्पताल इंचार्ज डॉ. नवदीप गुप्ता ने ठीक होने वाले रोगियों अब्दुल रहमान अंबेहटा, अयाज, आगाज तासीपुर, विनय शर्मा और आबिद सहारनपुर को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विदाई दी। इससे पूर्व सभी से डिस्चार्ज के वक्त फीडबैक फार्म भरवाया गया। ताकि अस्पताल की सेवाओं में और सुधार किया जा सके। इस मौके पर डॉ. अनुराग, सागर दास, प्रियंका नेल्सन, रोनिका सिंह, प्रिंसी, मयंक, नीरज राणा, आकिल अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।