फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुठभेड़ के बाद पांच गोकश पकड़े, बचाया गोवंश

Tue, 02 Jan 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। पुलिस ने गन्ने के खेत की घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद पांच गोकशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से रस्सियों से बंधा एक गोवंश, गोकशी के उपकरण, तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाल जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को अंबेहटा चौकी क्षेत्र के गांव दैदपुरा के जंगल में गोकशी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने बताए गए गन्ने के खेत की घेराबंदी की और अंदर जाकर देखा तो गोकशों ने वहां एक गोवंश को बांधकर डाला था और उसे काटने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस को देखते ही गोकशों ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों सलमान निवासी धौलापड़ा, उस्मान निवासी मंसूर काॅलोनी सहारनपुर, सौरभ उर्फ सोनू निवासी गांव दैदपुरा, जहांगीर निवासी गांव आसराखेड़ी व मोहम्मद आलमगीर निवासी खाताखेड़ी सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल ने बताया कि पुलिस पूछताछ मे पकड़े गए गोकशों ने बताया कि उनके साथ पकड़ा गया सौरभ उर्फ सोनू ही अपने खेत में गोकशी कराता था। कोतवाल ने बताया कि बरामद गोवंश का मेडिकल परीक्षण करा कर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें