सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र द्वारा विभिन्न बैनामो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसमें पांच बैनामो में करीब 23 लाख रुपये के स्टांप शुल्क कम जमा करने का मामले सामने आया है। इन पर वाद दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
कई बैनामों में कम स्टांप शुल्क देने की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र और उप निबंधक तृतीय रूपेश मिश्र ने उनका स्थलीय निरीक्षण किया। इनमें पांच बैनामों में स्टांप शुल्क चोरी का मामला सामने आया है। निरीक्षण में पाया गया कि बैनामा कराते समय इसे कृषि भूमि दर्शाया गया था। जबकि इस भूमि का प्रयोग कृषि कार्य के लिए नहीं हो रहा है। बैनामा कराई गई भूमि के आसपास आवासीय परिसर हैं। इन पर वाद दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद