फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहले होगी मुंह दिखाई, फिर बजेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा करना आसान नहीं रहेगा। अब शादी करने वाले जोड़ों की पहले मुंह दिखाई होगी। इसके बाद शहनाई बजेगी। मतलब पहले बॉयोमैट्रिक और चेहरा स्कैन किया जाएगा। इसके बाद ही मंडप में बैठेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, शासन ने बॉयोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। विवाह में बैठने से पहले दूल्हा और दुल्हन के फिंगर और फेस का मिला किया जाएगा। अभी तक विवाह के लिए जो भी आवेदन आते थे। उनका सत्यापन सचिव या समाज कल्याण एडीओ स्तर से होता है। योजना के तहत बेटियों की शादी में दिए जाने वाली अनुदान की राशि को भी बढ़ाया गया है। सरकार ने राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया है। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिए जाते हैं।
25 हजार की उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये खाने में खर्च किए जाएंगे। जिला में 517 विवाह का लक्ष्य तय किया गया है। इसके सापेक्ष अभी तक समाज कल्याण विभाग को 1500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब बिना सत्यापन किए बिना योजना के तहत शादी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

n खाने का मेन्यू भी बदला : शासन ने नाश्ते से लेकर खाने तक के मेन्यू में बदलाव किया है। नाश्ते में केला, समोसा, बर्फी, चिप्स, पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स दी जाएगी। खाने में दाल चावल, रोटी-पूडी, पनीर, मिक्स वेज, खीर, सलाद, रसगुल्ला और हलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें