नामांकन स्थल की जांच करते एसपी सिटी।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन के पहले दिन नगर निगम के मेयर व पार्षद पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ। जबकि मेयर पद के लिए 11 और पार्षद पदों के लिए 148 नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि नगर निगम के मेयर पद के लिए शनिवार को चार उम्मीदवारों ने 11 नामांकन पत्र खरीदे, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। जबकि नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 5 तक में पार्षद पद के लिए 8 फार्म खरीदे गए। वार्ड संख्या 6 से 10 तक 7 फार्म, वार्ड संख्या 11 से 15 तक 22 फार्म, वार्ड संख्या 26 से 30 तक 15 फार्म, वार्ड संख्या 31 से 35 तक 9 फार्म, वार्ड संख्या 46 से 50 तक 15 फार्म, वार्ड संख्या 51 से 55 तक 21, वार्ड संख्या 56 से 60 तक 27 तथा वार्ड संख्या 61 से 65 तक 24 पार्षद पद के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदें। जबकि वार्ड संख्या 16 से 25, वार्ड संख्या 36 से 45 व वार्ड संख्या 66 से 70 तक के वार्ड में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना के अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए शनिवार को कोई भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया। जनपद में किसी भी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत में पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ है।