फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर करें आतिशबाजी, जिला प्रशासन ने जारी किया एडवाइजरी

विज्ञापन
Fireworks should be done carefully, district administration issued advisory
विज्ञापन
संभलकर करें आतिशबाजी, जिला प्रशासन ने जारी किया एडवाइजरी
विज्ञापन

सहारनपुर। दीपावली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए हैं। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने समस्त उपजिलाधिकारियों को दीपावली के पर्व पर अपने क्षेत्र के अंतर्गत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला अग्निशमन अधिकारी को दीपावली के पर्व पर पूरी एहतियात बरतते हुए किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर प्रभावी ढंग से विशेष कार्ययोजना तैयार करने एवं उसका सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि आतिशबाजी का प्रयोग संभल कर किया जाए और दीये व मोमबत्ती को सुरक्षित जगहों पर जलाया जाए। पटाखे जलाते समय सूती कपड़े ही पहने, इस दौरान अपने पास पानी बालू/मिट्टी आदि का प्रबंध रखे। पटाखों में आग दूर से ही लगाएं। चिंगारियां छोड़ने वाले पटाखों के समीप न जाएं। पटाखे जलाते समय जूते अवश्य पहने। जो पटाखा न फूटे उस पर पानी अथवा बालू डाल कर निष्क्रिय कर दें। पटाखे चलाते छोटे बच्चों का विशेषत: ख्याल रखे। संग्रह की हुई आतिशबाजी/पटाखे बच्चों की पहुंच से दूर रखे। पटाखे चलाते समय मोटे तथा चुस्त कपडे़ तथा ढीले-ढाले और लहरदार सिंथेटिक कपड़े न पहने। किसी भी ज्वलनशील पदार्थ से पटाखे दूर रखे, जैसे जलता हुआ दिया, जलती हुई मोमबत्तियां, रसोईघर के पास, झुग्गी, झोपड़ी, आरा मशीन, भूसे के ढेर इत्यादि का दीपावली पर्व के दिन विशेष ध्यान रखें। एक समय पर एक ही व्यक्ति पटाखा जलाए। कपड़ों में आग लगने पर दौड़े नहीं बल्कि जमीन पर लेटकर लुढ़कें। पटाखे से जल जाने पर पानी का प्रयोग करें तथा चिकित्सक से सलाह लें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आतिशबाजी की दुकान न लगाए। आतिशबाजी की दुकान के पास धूम्रपान न करें। विद्युत के तार के जोड़ों पर टेप का प्रयोग करें। पटाखों से सटाकर हेलोजन लाइट का प्रयोग न करें। आतिशबाजी और पटाखों की दुकान के पास समुचित मात्रा में पानी व बालू का प्रबंध रखे। आग लगने की सूचना निकट के पुलिस स्टेशन अथवा फायर स्टेशन को तुरंत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें