फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शहर में पांच स्थानों पर लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

Wed, 04 Nov 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिवाली पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए महानगर में पांच स्थानों पर 169 दुकानें लगाई जाएंगी। जिला प्रशासन ने छह से आठ नवंबर तक तीन दिन के लिए अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंस जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी आयुध कुलदीप सिंह ने बताया कि जनकपुरी थाना क्षेत्र के महाराज सिंह कॉलेज मैदान में 45 दुकानें लगेंगी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के जेवी जैन डिग्री कॉलेज मैदान में 36 और नगर कोतवाली क्षेत्र के जीजीआईसी मैदान में 26 दुकानें लगेेंगी। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस के सामने खाली मैदान में 37 और सदर बाजार क्षेत्र के आईटीआई दिल्ली रोड मैदान में 25 दुकानें लगेंगी। महाराज सिंह कॉलेज मैदान में 26, जेवी जैन डिग्री कॉलेज मैदान में 32 और आईटीआई दिल्ली रोड मैदान में 16 दुकानें आरक्षित रखी गई हैं।
शेष दुकानों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। लाइसेंसधारक को दुकान पर स्वयं उपस्थित रहकर आतिशबाजी बेचनी होगी। किसी दूसरे व्यक्ति के बिक्री करते मिलने पर लाइसेंस तत्काल निरस्त कर आतिशबाजी सामग्री जब्त कर ली जाएगी। सभी दुकानदारों को अग्निशमन विभाग के सुरक्षा निर्देशों का पालन करना होगा। सभी लाइसेंसी अग्निशमन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें