फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मॉक ड्रिल के माध्यम से उद्यमियों को दिए अग्नि सुरक्षा के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। आईआईए की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा कप मॉक ड्रिल की गई। एफएसओ ऋषभ पंवार ने उद्यमियों को आग से बचाव के टिप्स दिए, साथ ही औद्योगिक इकाइयों को एनओसी लेने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि आग से सुरक्षा हमारे एवं हमारे उद्योगों के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने उद्यमियों से अग्नि सुरक्षा नियमों को पालन करने का आह्वान किया। उन्हाेंने कहा कि अग्निशमन विभाग का उद्योगों के प्रति बहुत सकारात्मक रुख है। फायर सेफ्टी के नियमों का पालन करना होगा। फायर स्टेशन अधिकारी ऋषभ पंवार ने कहा कि अधिकतर आग लगने का मुख्य कारण इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट होता है। इसलिए अपनी औद्योगिक इकाइयों में इलेक्ट्रिक वायर की जांच करवाते रहना चाहिए। सभी उद्यमियों एवं कर्मचारियों को फायर सेफ्टी का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। उन्होंने गैस सिलिंडर में आग लगाकर एवं लकड़ी के ढेर में आग लगाकर आग से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान विनय दहूजा, ऋषभ अग्रवाल, मदनलाल अरोड़ा, राही मक्कड़, राजेश सपरा, विकास मलिक, विजय मदान, अतिश गुप्ता, संजय गर्ग, इमरान, अतुल सिंघल, समीर मदान, आयुष मलिक, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें