फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रैन बसेरे में बदली चादर, मरीजों को दिए कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में इमरजेंसी के पास रैन बसेरे में नई व्यवस्था कर दी गई। फटे गद्दे बदलने और नई चादर बिछाने के साथ-साथ मरीजों को कंबल दिए गए। इसके साथ ही अगर किसी को रैन बसेरे में ठहरना है तो वह अपना आधार कार्ड जमा कराकर कंबल ले सकता है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सर्दी में मरीजों को कंबल तक नसीब नहीं, रैन बसेरे में अधूरे इंतजाम शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन जागा। बुधवार को मेडिकल वार्ड में मरीजों को कंबल दिए गए। उसके बाद रैन बसेरे में गंदगी चादरों को बदलकर नई चादरें बिछाई गई, साथ ही फटे गद्दे हटाए गए। यही नहीं बेड पर कंबल भी रखे मिले। हालांकि जिला प्रशासन ने कंबल लेने के लिए नई व्यवस्था की है। यदि किसी को रैन बसेरे में ठहरना है तो वह कंबल लेने के लिए इमरजेंसी के नर्सिंग कार्यालय में अपना आधार कार्ड जमा कर कंबल ले सकते हैं। रैन बसेरे में जग-जगह नोटिस चस्पा कर दिए हैं, ताकि यहां ठहरने वालों को कंबल लेने में कोई परेशानी न हो सके। चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेखर यादव ने बताया कि रैन बसेरे में व्यवस्था को दुरुस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें