फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगहों पर लगी आग, मवेशी की मौत

विज्ञापन
बेहट के मोहल्ला लौहारान में दुकान में हो रही स्पार्किंग से उठती चिंगारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। क्षेत्र में शुक्रवार को कई स्थानों पर आग लगने की घटना हुई। बेहट में शार्ट सर्किट से एक मकान और दुकान में आग लगने से काफी नुकसान हुआ, जबकि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के बेगपुर नौगांवा में अचानक आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई।
विज्ञापन

दोपहर में मोहल्ला कस्साबान निवासी अजीम पुत्र अलीम कुरैशी के मकान शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। आग में बेड, सोफा, कपड़े समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत का सामान जला है। उधर, बृहस्पतिवार की देर शाम लौहरान में विद्युत लाइनों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से लोगों के घरों पर लगे विद्युत मीटर व उपकरण पंखे, टीवी, कूलर आदि फुंक गए। मोहल्ले के इनाम सलमानी की दुकान में आग लग गई। इससे वहां मौजूद कई लोगों में अफरातफरी मच गई। दुकान में रखा कई हजार रुपये की कीमत का सामान जल गया।
एक अन्य घटना में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव बेगपुर नौगांवा में मुकर्रम पुत्र नजीर की पशुशाला में शाम करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से पशुशाला में बंधी भैंस की झुलसने से मौत हो गई, जबकि उसका बछड़ा बुरी तरह झुलस गया। आग लगने कि सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें