फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन गुर्जरों के डेरों में लगी आग

विज्ञापन
बिहारीगढ़ क्षेत्र में आग के बाद जल कर खाक हुआ वन गुर्जर का डेरा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर पेलियो के शुक्रवार की देर शाम वन गुर्जरों के पांच डेरों में अचानक आग लग गई। इनमें रखी 37 हजार की नगदी सहित घरेलू सामान जल कर राख हो गया। शुक्रवार की देर शाम फतेहपुर पोलियो गांव के निकट वन गुर्जरों मोहम्मद असलम, मोहम्मद आलम, मोहम्मद सफी, बशीर अहमद और अब्दुल के डेरों में अचानक आग लग गई। जिस समय डेरों में आग लगी उस समय वहां छोटे बच्चे ही मौजूद थे। डेरों पर रहने वाले लोग खेत में धान लगा रहे थे। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी वन गुर्जरों के डेरों की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धर लिया और वहां रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। जिस वक्त डेरों पर आग लगी बिजली आपूर्ति नहीं थी। इस कारण आग बुझाने के लिए नलकूप भी नहीं चलाया जा सका। पीड़ितों के अनुसार मोहम्मद असलम के डेरे में 25 हजार की नगदी व घरेलू सामान, मोहम्मद शफी के पांच हजार नगद, बशीर अहमद के दो हजार, अब्दुल के दो हजार, मोहम्मद आलम के दो हजार की नगदी सहित घरेलू सामान जल कर राख हो गया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री का इंतजाम किया। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी बेहट से बात हो गई है। शीघ्र ही वन गुर्जरों को मुआवजा दिलाने का काम किया जाएगा। शनिवार को लेखपालों की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें