फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस की दकान में लगी आग, दो झुलसे

विज्ञापन
गंगोह में सहारनपुर बस स्टैंड स्थित दुकान में आग बुझने बाद जला पड़ा सामान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह। कोतवाली के नजदीक मंगलवार देर रात एक जूस की दुकान में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलस गए। जबकि आग पर जब तक काबू पाया जाता दुकान का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

गंगोह-सहारनपुर बस स्टैंड के पास बड़े मदरसे की दुकानों में रिजवान पुत्र यूसुफ की जूस, शीतल पेय आदि की दुकान है। मंगलवार की आधी रात के करीब दुकान से आसपास के लोगों ने धुंआ निकलता देख इसकी जानकारी रिजवान को दी। पता लगते ही दुकान स्वामी वहां पहुंच गया। कोतवाली नजदीक होने के कारण पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुकान का शटर खुलते ही आग एकदम तेजी से भड़क गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान मोहल्ला मोहम्मद गौरी निवासी इकराम व अजीम भी झुलस गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग के कारण पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें