फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज छात्रावास में लगी आग, छात्र का सामान जला

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में आग से जला सामान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी के छात्रावास के कमरे में अचानक आग लगने के कारण एक छात्र का सामान जल गया। हादसे के समय छात्र परीक्षा देने मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक भवन में गया था। आग लगने की वजह चार्जिंग पर लगा मोबाइल या कमरे में चल रहे बॉयलर का फटना माना जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह दस बजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के प्रथम तल के कमरा नंबर नौ से अचानक धुआं उठता देख हलचल मच गई। यह कक्ष वर्ष 2018 बैच के एमबीबीएस छात्र आदित्य नाड़िया के नाम आवंटित है। वह उस वक्त शैक्षणिक इमारत में परीक्षा दे रहा था। छात्रों ने मेडिकल प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग सोराना की टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और अग्निशमन कर्मियों ने किसी प्रकार कमरे का दरवाजा खोलकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कमरे में रखा छात्र का सामान कपड़े-बिस्तर आदि जल चुके थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा सोराना अग्निशमन केंद्र के प्रभारी विनय धनखड़ से हादसे की जानकारी ली।
इसी दौरान आदित्य नाडिया भी परीक्षा देकर कमरे पर पहुंचा। उसने बताया कि वो मोबाइल को चार्जिंग पर लगा तथा विद्युत चालित अंडे उबालने के बॉयलर को चला कर परीक्षा देने गया था। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि जांच में मोबाइल फटा हुआ मिला है उसके अवशेष कमरे फैले थे। यही स्थिति बायलर की थी। प्रथम दृष्टया मोबाइल तथा बॉयलर फटने के कारण ही शॉर्ट सर्किट हुआ होगा जिसके कारण कमरे में आग लगी है।
विज्ञापन

नोटिस देने के बाद भी अग्निशमन यंत्र ठीक नहीं करा रहा मेडिकल प्रशासन
सीएफओ तेजबीर सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के अग्निशमन यंत्र खराब मिले हैं। बताया कि पूर्व में मेडिकल प्रशासन को अग्निशमन उपकरण तथा वाटर हाइड्रेंट दुरुस्त रखने के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन मेडिकल प्रशासन इस ओर पूरी तरह से निष्क्रियता की नीति अपनाए हैं। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि केवल छात्रावास के एक कमरे में आग लगी। यदि ये आग अस्पताल में लगती तो स्थिति गंभीर होती। बताया कि वे हादसे की संपूर्ण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेंगे।

एमबीबीएस छात्र आदित्य से जानकारी लेते सीएफओ तेजवीर सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें