बेहट क्षेत्र में कबाड़ में लगी आग से उठती लपटें
- फोटो : SAHARANPUR
प्लास्टिक के स्क्रैप में लगी आग, अफरातफरी मची
बेहट (सहारनपुर)। मोहल्ला सड़क पार के आवासीय क्षेत्र में खाली प्लाट में पड़े प्लास्टिक के स्क्रैप में शनिवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। इससे आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद सीओ विजय पाल सिंह फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
शाम करीब साढ़े चार बजे मोहल्ला सड़क पार में आयरन हैंडीक्राफ्ट कारोबारी हाजी इंतजार के आवासीय क्षेत्र में खाली पड़े प्लाट में पडे़ प्लास्टिक के स्क्रैप में अचानक आग लग गई। आग की लपटे उठी तो आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। शमशाद आदि के मकान की दीवारें इस प्लाट से सटी हुई थी, उन्होंने आनन-फानन में अपना सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को सूचना दी। इसके बाद सीओ विजय पाल सिंह फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड ने आग बुझानी शुरू की। घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। हाजी इंतजार ने बताया कि उनके प्लाट में कस्बे के ही एक कबाड़ी रमजानी द्वारा प्लास्टिक का स्क्रैप डाला गया था। आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल सका।
बेहट में कबाड़ के ढेर में लगी आग- फोटो : SAHARANPUR
बेहट क्षेत्र में कबाड़ के ढेर से उठती आग की लपटें- फोटो : SAHARANPUR