सहारनपुर जनपद में कोतवाली मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में फल मंडी के सामने छप्पर से बनी चार अस्थायी दुकानें जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की भीड़ ने आग पर काबू पाया।
सोमवार को सहारनपुर-विकासनगर मार्ग के किनारे पर फल मंडी के सामने बने छप्परनुमा दुकानों में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग से नसीम, सालिम, बिलाल, अंकुश निवासीगण मिर्जापुर की छप्परनुमा दुकानें जलकर स्वाहा हो गईं। उधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।