फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बाइक की साइड लगने पर अनूसचित और अल्पसंख्यक समाज के लोगों में संघर्ष, युवती सहित सात घायल

Mon, 06 Mar 2023 03:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान एक युवती समेत सात लोग घायल हो गए। चार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Saharanpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव खुजनावर माजरी में बीती देर शाम बाइक की साइड लगने के बाद अल्पसंख्यक और अनुसूचित समाज के लोगों के बीच संघर्ष हो गया। जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक युवती सहित दोनो पक्षों के सात लोग घायल हो गए। इनमें से चार को फतेहपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस ने अनुसूचित पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि रविवार की देर शाम गांव माजरी निवासी मुखपाल सिंह की बहन ममता और बेटा मोहित अपने घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान बाइक से आ रहे पडौसी गांव खुजनावर निवासी ग्रामीण की बाइक से उन्हे टक्कर लग गई। इस बात पर दोनो पक्षों में कहासुनी हो गई।

इसी बीच खुजनावर के लोगों ने अपने गांव से परिजनों को बुला लिया। इसके बाद दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडें चले। इसमें अनुसूचित पक्ष से ममता पुत्री केशोराम, शुभम, मोहित पुत्रगण मुखमाल सिंह, विशाल पुत्र रमेश तथा अल्पसंख्यक पक्ष के अहतेशाम पुत्र मारुफ, शराफत, मुख्तयार पुत्रगण मसरुर निवासी खुजनावर घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आपस में लड़ रहे लोगों को दौड़ाया। घायलों को फतेहपुर सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से मोहित, विशाल, अहतेशाम और शराफत को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखमाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अहतेशाम पुत्र मारुफ, शराफत, मुख्तयार पुत्रगण मसरुर और कासिम पुत्र सदाकत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें