फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 120 बीघा जमीन पर कब्जे के प्रयास में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 04 Jul 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। हरियाणा के जिला जींद के गांव कलवा निवासी राजेश ने 120 बीघा कृषि भूमि पर कब्जे के प्रयास, फायरिंग, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी के आरोप में पांच नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में मौजा शहदपुरा तहसील नकुड़ में करीब 120 बीघा जमीन बैनामे से खरीदी थी। वह तभी से उक्त भूमि पर काबिज हैं। आरोप है कि 21 मई को उनके कर्मचारी खेत की मेड़ बनाने का कार्य कर रहे थे, तभी जयभगवान मोर अपने साथ पुलिसकर्मियों को लेकर पहुंचा। कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली और कटे हुए पॉपलर के पेड़ों को जबरन थाने ले जाया गया।
4 जून को जयभगवान मोर, कश्मीर, मोहम्मद निवासी हलवाना, महताब निवासी रामड़ा, नासिर निवासी ख्याजपुरा तथा अज्ञात लोग तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर हथियारों के साथ खेत पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग की, कर्मचारियों के साथ मारपीट की, फसल को नुकसान पहुंचाया तथा कमरे में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। उधर, सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें