फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर साढ़े ग्यारह हजार का जुर्माना किया

विज्ञापन
मंडी समिति रोड पर दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद कर जुर्माना लगाते नगर निगम के अधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानों एवं वेंडरों की जांच की गई। सात दुकानदारों एवं वेंडरों पर साढ़े ग्यारह हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। एक दुकानदार पर गंदगी फैलाने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगरायुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में मंडी समिति व मंडी समिति रोड और पीर वाली गली में करीब दो दर्जन दुकानों और 30 वेंडरों की जांच की गई। मंडी समिति में चार, मंडी समिति रोड पर एक तथा पीर वाली गली में दो लोगों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते हुए पाए जाने पर 11500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

मंडी समिति रोड पर एक दुकानदार पर गंदगी फैलाने पर 500 रुपये का जुर्माना किया गया।कार्रवाई के दौरान कर्नल बी एस नेगी के अलावा सफाई निरीक्षक प्रकाश चंद, महेश राणा के अलावा प्रवर्तन दल के हेमराज सिंह, रणदीप, पवन, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें