फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फाइनेंस कर्मचारियों को बंधक बना 1.90 लाख की डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेहट। कस्बे की संजय काॅलोनी में छह-सात हथियारबंद बदमाशों ने भारत फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में कर्मचारियों को बंधक बनाकर 1.90 लाख की डकैती डाली। बदमाशों ने विरोध करने पर मैनेजर कपिल मलिक व एक कर्मचारी विपिन कुमार को हथियारों की बट से पीटा। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
दरअसल, फाइनेंस कंपनी का दफ्तर जिस बिल्डिंग में हैं, उसी में कर्मचारियों के आवास भी है। शुक्रवार देर रात कंपनी के मैनेजर कपिल मलिक, कर्मचारी विपिन कुमार, शाहरुख अंसारी, आशू राणा व कैशियर छतर सिंह खाना खाने के लिए बैठे थे।
विज्ञापन

तभी छह-सात हथियारबंद बदमाश अंदर घुस गए। एक के हाथ में मस्कट टाइप बंदूक व बाकी के हाथ में तमंचे थे। बदमाशों ने सभी कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर उनके मोबाइल छीन लिए और इसके बाद डीवीआर निकालकर सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा।
मैनेजर और विपिन कुमार के विरोध करने पर बदमाशों ने हथियारों की बट से उनकी पिटाई की। मैनेजर के गले में पड़ी चांदी की चेन को भी बदमाशों ने खींच लिया। इसके बाद सभी कर्मचारियों की तलाशी लेकर उनकी जेब से 16 हजार का कैश लूटा और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने लॉकर में रखा 1.74 लाख का कैश लूट लिया।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद कमरे की खिड़की से कर्मचारियों ने पड़ोसी को आवाज लगाकर दरवाजे के बाहर की कुंडी खुलवाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात सागर जैन ने भी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें