फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: कश्मीरी छात्रों की पत्रावली सहारनपुर न्यायालय में पहुंची

Thu, 16 Feb 2023 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डेढ़ साल पहले क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने के मामले में कश्मीरी छात्रों पर चल रहा मुकदमा आगरा से सहारनपुर आ गया है। हाईकोर्ट इलाहाबाद ने विगत दिनों इस मुकदमे को आगरा से सहारनपुर सीजेएम कोर्ट स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। इस मुकदमे की पत्रावली यहां आ गई है। न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए 21 मार्च की तारीख लगाई है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 अक्तूबर में हुए टी-20 मैच में पाकिस्तान की जीत होने पर आगरा में बिचपुरी इंजीनियरिंग संकाय में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों ने जश्न मनाया था। इनायत अल्ताफ शेख, शौकत अहमद गनई और अर्शीद यूसुफ पर क्रिकेट मैच में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ हार पर खुशी मनाने का आरोप लगा था। इस संबंध में आगरा के जगदीशपुरा थाने में तीनों आरोपी छात्रों के खिलाफ राजद्रोह और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। छह माह बाद तीनों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। यह मुकदमा आगरा न्यायालय में चल रहा था। तीनों छात्रों ने विगत दिनों हाईकोर्ट इलाहाबाद में प्रार्थनापत्र देकर इस मामले की सुनवाई आगरा से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की थी। गत सप्ताह हाईकोर्ट ने यह मुकदमा सहारनपुर सीजेएम कोर्ट में स्थानांतरित किया था। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि इस मुकदमे की पत्रावली यहां कोर्ट में आ गई है। न्यायालय ने इसमें सुनवाई के लिए 21 मार्च की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें