बेहट। उप जिलाधिकारी दीपक कुमार ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अवैध रूप से खनिज का ओवरलोड परिवहन कर रहे दो वाहनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है और कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात वे मिर्जापुर थाना क्षेत्र में खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान दो वाहन पकड़े गए, जिनमें बिना प्रपत्रों के ओवरलोड परिवहन किया जा रहा था। दोनों वाहनों को पकड़कर मिर्जापुर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है और कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है। यहां बता दें, कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनिज का अवैध रूप से ओवरलोड परिवहन किया जा रहा है। इससे प्रदेश सरकार को राजस्व का नुकसान तो पहुंच ही रहा है, साथ ही सड़कों की कमर भी टूट रही है। दिन रात सड़कों पर खनिज से भरे ओवरलोड वाहन बिना रोकटोक दौड़ रहे हैं।