फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बाइक हटाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट, महिला प्रधान समेत आठ लोग घायल

Wed, 29 Mar 2023 09:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : बाइक हटाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिला प्रधान समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुआ व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के देवबंद में बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें नूनाबड़ी गांव की प्रधान सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


वहीं इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नूनाबड़ी गांव निवासी प्रधान पति शोएब ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह रिश्तेदार और परिवार के सदस्यों के साथ बहनोई के इंतकाल में देवबंद आए थे। शाम करीब छह बजे वह अपनी स्कॉर्पियो कार से लौट रहे थे। जब वह देवबंद-गंगोह बाइपास स्थित मोहल्ला बेरुन कोटला के घूम पर पहुंचे तो एक बाइक रास्ते में खड़ी थी।

यह भी पढ़ें: भाई-बहन की हत्या का मामला: 'आंखों के आंसू सूखे, अब ऊपर वाले पर भरोसा, हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग'

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जब उन्होंने बाइक हटाने को कहा तो वहां बैठे कई लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं विरोध किया तो उन्होंने गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए उन पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें उस समेत पत्नी रुखसाना, भाई तैयब, भाई की पत्नी, बहन शाहिन, दामाद फरहान घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ही परिवार के चार जनाजे एक साथ उठे तो रो पड़ा पूरा खुशहालपुर, शवों को देख बेहोश होकर गिरी बहन

वहीं, दूसरे पक्ष के कलीम ने पुलिस को दी तहरीर में प्रधान पति शोएब, तैयब व कई अन्य लोगों पर पड़ोसी आसिफ के साथ मारपीट का विरोध करने पर बेटे शादमान व आस मोहम्मद को भी मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें