फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बुखार का प्रकोप बढ़ा, अस्पतालों में मरीजों की भीड़

Tue, 12 Nov 2024 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भले ही मौसम में ठंडक शुरू हो गई, लेकिन बुखार अभी भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। आलम यह है कि सोमवार को एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में 1184 मरीज पहुंचे। इनमें करीब 300 से 400 मरीज बुखार के शामिल रहे। वहीं, पैरासिटामॉल और ड्रिप की खपत बढ़ गई है। डेंगू के संदेह पर मरीजों के खून की जांच कराई गई।
विज्ञापन

दिवाली के बाद से मौसम में खासा बदलाव आया है। सुबह-शाम ठंडक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग को सर्दी आने का इंतजार रहता है, ताकि डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप कम हो सके, लेकिन इस बार वायरल बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी पर वायरल बुखार पीड़ितों की संख्या में इजाफा हुआ है।
एसबीडी जिला अस्पताल के आंकड़ों की बात करें तो शुक्रवार को ओपीडी में 1063, शनिवार को 1036 और सोमवार को 1184 मरीज पहुंचे। 15 से अधिक मरीजों की खून की जांच कराई, लेकिन इनमें से किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। शहर में निजी चिकित्सकों के यहां भी बुखार के मरीजों की भरमार है। वहीं, जिला अस्पताल में एक महीने पहले पैरासिटामॉल की करीब 40 हजार टैबलेट लगती थी, वह अब 50 हजार पहुंच गई है। ग्लूकोज की बोतलें भी दो हजार तक लग रही हैं। पहले यह संख्या 1500 तक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ऐसे करें बचाव
- ठंडी चीजों से परहेज करें।
- मच्छरों से बचने के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनें।
- घरों की साफ-सफाई का ध्यान रखें।

- घरों के बाहर पानी जमा न होने दें।
- वायरल के लक्षण पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
-
मौसम बदल रहा है। इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही से बीमार हो सकते हैं। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।

डॉ. रामानंद, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें