खेड़ामुगल में कीटनाशक विक्रेता के यहां छापामारी करते अधिकारी
- फोटो : DEVBAND
सहारनपुर। जनपद में चार टीमों ने उर्वरकों एवं कीटनाशक विक्रेताओं की 60 दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने जांच के लिए 27 नमूने लिए और छह दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए।
उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में कृषि विभाग के अधिकारियों ने कीटनाशकों एवं उर्वरकों की दुकानों पर जिले भर में छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह ने बताया कि चार टीमों ने 60 दुकानों में चेकिंग की। इसमें उर्वरकों के 21 नमूने और कीटनाशकों के छह नमूने लिए गए। अभिलेख पूरे नहीं होने पर छह दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। जबकि तीन दुकानदारों को मौखिक चेतावनी दी गई। तहसील सदर की टीम में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी एवं उप निदेशक कृषि रामजतन मिश्र, रामपुर मनिहारान तहसील में उप जिलाधिकारी देवेंद्र पांडे और जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार सिंह और देवबंद तहसील में उप जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा आदि शामिल रहे।