विजय दशमी पर दिखाए करतब
सहारनपुर। विजया दशमी पर खलासी लाइन में श्री महावीर सेवादल द्वारा अखाड़े का आयोजन किया गया। इसमें तलवारबाजी, डंडा और गतका चलाने के करतब दिखाए गए।
रविवार की शाम आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया ने किया। उन्होंने कहा कि हम सबको भगवान श्रीराम के जीवन से सीख लेनी चाहिए। तभी हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकेंगे। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय वर्मा ने भी करतब दिखाए। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग शामिल हुए।