फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने को लेकर भय खत्म, स्वास्थ्यकर्मियों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
टीका लगवाने को लेकर भय खत्म, स्वास्थ्यकर्मियों में दिखा उत्साह
विज्ञापन

सहारनपुर। कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह दिखा। एक ओर जहां निजी चिकित्सकों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया। वहीं आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पीछे नहीं रहीं।
केयर हॉस्पिटल में आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मोहन पांडेय, ममता पांडेय, फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी, गायनी एसोसिएशन की सामाजिक सचिव डॉ. नैना मिगलानी समेत कई निजी चिकित्सकों ने तारावती अस्पताल के केंद्र पर कोविड-19 का टीका लगवाया। इंडियन डेंटल एसोसिएशन सहारनपुर संरक्षक डॉ. पंकज खन्ना ने डॉ. अंकुर उपाध्याय, डॉ. नूतन उपाध्याय, डॉ. दीपशिखा खन्ना, डॉ. स्वर्णजीत सिंह और डॉ. एके जैन के साथ केंद्र पर पहुंचे और टीका लगवाया। उधर, स्वास्थ्यकर्मियों में शामिल आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। 16 जनवरी को टीकाकरण के पहले दिन एसबीडी जिला अस्पताल में आंगनबाड़ियों, एएनएम और आशाओं ने डर की वजह से टीका लगवाने से मना कर दिया था लेकिन समझाने के बाद सहमत हो गईं थीं।
विज्ञापन

--------
उत्सव बना टीकाकरण
16 जनवरी को 427 लोगों को टीका लगने के बाद किसी की हालत नहीं बिगड़ने की वजह से मंगलवार के टीकाकरण में स्वास्थ्यकर्मियों का भय दूर हो गया। नतीजा यह रहा कि कई स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण में उत्साह दिखाया। तारावती अस्पताल के केंद्र पर डॉ. अमित पांडेय और डॉ. अनुश्री पांडेय सेल्फी लेती नजर आईं।
--------
सीएमएस ने लगवाया पहला टीका
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी की पत्नी जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ममता सोढ़ी ने मंगलवार को पहला टीका लगवाया। टीका लगवाने के लिए वह सीएमओ डॉ. सोढी के साथ जिला महिला अस्पताल में बने कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पहुंची। टीका लगने के बाद आधा घंटे तक उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया। जिसके बाद वह ठीक हैं।
--------
स्वास्थ्यकर्मियों की बात...
- इंडियन डेंटल एसोसिएशन सहारनपुर के संरक्षक डॉ. पंकज खन्ना का कहना है कि कोविड-19 के टीके को लेकर पहले से आश्वस्त हैं। वह कई दिन से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। हर स्वास्थ्यकर्मी को टीका लगवाकर राष्ट्रहित में सहयोग करना चाहिए।
- पेपर मिल रोड स्थित नाजिरपुरा निवासी आशा सरिता ने बताया कि टीके को लेकर उनके मन में 16 जनवरी से पहले तक भय था। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। वह अपनी और परिवार की मर्जी से खुशी-खुशी टीका लगवाने आई हैं।
- हिम्मतनगर निवासी आशा सोनिया नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल में टीका लगवाने पहुंची। उन्होंने बताया कि टीको लेकर उनके मन में किसी तरह का भय या भ्रांति नहीं है। टीका लगने के बाद वह पूरी तरह फिट हैं।
विज्ञापन

- आशा मोनिका ने बताया कि टीकाकरण को लेकर 16 जनवरी से पहले तक वह भी डरी हुई थी। सोच रही थी कि टीका नहीं लगवाएंगी, मगर सभी लगवा रहे हैं और पूरी तरह ठीक हैं तो वह भी टीका लगवाने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें