फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर का खौफ: हाथ जोड़कर मां के साथ थाने पहुंचे शराब तस्कर चार भाई, अपराध से की तौबा

Mon, 14 Mar 2022 03:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शराब तस्कर भाइयों ने मां के साथ थाने पहुंचकर शराब तस्करी से तौबा की।
विज्ञापन
मां के साथ थाने पहुंचे शराब तस्कर चारों युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पुलिस अपराध पर शिकंजा कसने के लिए तैयार हो गई है। वहीं सोमवार को सहारनपुर जनपद में शराब की तस्करी करने वाले चार भाई अपनी मां के साथ थाने पहुंच गए और अपराध से तौबा कर ली। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुरा के शराब तस्कर भाइयों ने मां के साथ थाने पहुंचकर शराब तस्करी से तौबा की। सोमवार को अपराह्न 1 बजे के करीब सरसावा थाने में अजब वाकया पेश आया, जब चार युवक एक बुजुर्ग महिला के साथ हाथ जोड़ते हुए थाने में प्रवेश करने लगे।

यह भी पढ़ें: चौधरी जयंत सिंह का बड़ा फैसला: रालोद के सभी क्षेत्रीय, जिला और फ्रंटल संगठन तत्काल प्रभाव से किए भंग

विज्ञापन
विज्ञापन

पता लगा कि चारों युवक सगे भाई जितेंद्र, जोगिंदर, बिट्टू, बंटी पुत्रगण सुशील ग्राम किशनपुरा थाना सरसावा थे, जो अपनी मां सुखदेवी के साथ थाने पहुंचे थे। चारों युवक किशनपुरा के शराब तस्कर थे, जो हरियाणा से देसी शराब लाकर क्षेत्र में सप्लाई करने के साथ ही कच्ची शराब की कशीदगी का काम भी करते थे। 

चारों युवकों पर शराब तस्करी के पहले छह मुकदमे पंजीकृत थे। पुलिस का दबाव पड़ने पर चारों युवक अपनी मां के साथ थाने पहुंचे तथा अपराधों एवं शराब तस्करी से तौबा करते हुए जान की भीख मांगी। 

इस संबंध में सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव में व्यस्त रहने के चलते पुलिस युवकों पर दबाव नहीं बना रही थी लेकिन जैसे ही चुनाव संपन्न हुआ। 

पुलिस ने चारों सगे भाइयों को घेरना शुरू कर दिया तो वे अपनी मां को लेकर थाने पहुंच गए और भविष्य में अपराध करने, शराब तस्करी करने से तौबा कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन्हें जीवन सुधारने का मौका दिया जा रहा है। यदि भविष्य में ये अवैध कामों में लिप्त पाए जाते हैं, तो इनके विरुद्ध कार्रवाई का रास्ता खुला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें