फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बेटी को दोस्त के साथ कमरे में किया बंद, रात भर दरिंदगी का शिकार हुई युवती, पिता सहित दो गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2023 01:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में एक पिता ने रिश्तों को शर्मशार करते हुए अपनी सौतेली बेटी को दोस्त को सौंप दिया।इसमें युवती की मां ने भी उसका साथ दिया और दोस्त के साथ बेटी को कमरे में बंद कर दिया। युवती रात भर दरिंदगी का शिकार होती रही और माता पिता चुप्पी साधे रहे। पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी पिता व उसका दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में बेटी से दुष्कर्म कराने वाले पिता और दुष्कर्म के आरोपी को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने अपनी मां पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने 14 मार्च को देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज चाहल को तहरीर दी थी। युवती ने बताया था कि उसके पिता और मां ने 13 मार्च की रात राशिद निवासी अलीपुर थाना सरसावा को घर बुलाया था। इसी दिन रात में उसे राशिद के साथ पिता और मां ने एक कमरे बंद कर दिया। 

यह भी पढ़ें:Meerut News Live: सहारनपुर में छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या, बागपत में सांड ने ली किसान की जान
विज्ञापन


आरोप है कि राशिद ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर राशिद, युवती के पिता और माता ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसके साथ पीड़िता के बयान दर्ज कराए। रविवार को पुलिस ने आरोपी राशिद और युवती के पिता को गिरफ्तार किया किया है। 
विज्ञापन


वहीं, देहात कोतवाली पुलिस ने 10 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म करने वाले नाजिमपुरा कॉलोनी निवासी जावेद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित बालक की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें