सहारनपुर। घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में अदालत ने पिता और दो बेटों को सजा सुनाई है। तीनों को दो-दो साल की सजा और आठ हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, थाना बेहट के मांझीपुर निवासी तलाशा पत्नी ज्ञानाचंद ने केस दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि 15 मार्च 2015 को गांव के ही सुखदेव अपने दो बेटे हरजीत और मंजीत समेत कई अन्य के साथ घर में घुस गए थे। उन्होंने कुल्हाड़ी, तलवार और लाठी-डंडों से ज्ञानाचंद पर हमला कर दिया। हमले में ज्ञानाचंद की दो उंगलियां भी कट गईं। पुलिस ने विवेचना के बाद सुखदेव व उसके बेटे हरजीत और मंजीत के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए थे। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम आशुतोष तिवारी ने पत्रावलियों पर आए साक्ष्यों और गवाही के बाद सुखदेव, हरजीत और मंजीत को दोषी पाया।