फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बच्चे को दूध पिलाने से नहीं टूटेगा रोजा

Sun, 17 Mar 2024 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। हेल्पलाइन पर रोजेदारों की समस्याओं का समाधान किया गया। शनिवार को रोजेदारों के सवालों के जवाब देते हुए जमीयत दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि रमजान में रोजा हमसे मुतालबा (अनुरोध) करता है कि हम बुरे कामों, बुरी बातों, गाली-गलोज और झगड़े से खुद को बचाएं। हदीस में आया है कि पैगंबर मोहमद साहब ने फरमान कि अगर तुमसे कोई झगड़ा करे तो कह दो मैं रोजे से हूं।
विज्ञापन

सवाल-चिलकाना निवासी मुस्कान ने मालूम किया कि मोहल्ले की महिलाएं कहती हैं कि रोजे की हालत में बच्चे को मां दूध नहीं पिला सकती इससे रोजा खत्म हो जाता है, शरीयत की रोशनी में बताएं कि क्या रोजे की हालत में मां बच्चे को दूध पिला सकती है?
जवाब- यह महिलाएं गलत कहती हैं। शरीयत में आया है कि रोजे की हालत में अगर कोई महिला बच्चे को दूध पिलाती है तो रोजा नहीं टूटता।
सवाल-कस्बा तीतरों से शादाब ने पूछा कि वह रात में बिना जुबान से बोले रोजे की नीयत कर लेते थे। आज सहरी में उनकी आंख नहीं खुली, जिससे वह सहरी में नीयत नहीं कर पाए। अब ऐसी सूरत में उनका रोजा होगा या नहीं?
विज्ञापन

जवाब-शरीयत के अनुसार नीयत से मुराद इरादा है। जुबान से नीयत करना जरूरी नहीं है। इसलिए अगर कोई रात में ही इरादा करके सोया था तो फिर नीयत की जरूरत नहीं है। इसी तरह अगर लगातार रोरे रखना वाजिब हो तो सबके लिए एक बार नीयत कर लेना काफी होता है।
सवाल-देवबंद निवासी शहजाद सिद्दीकी ने पूछा कि अगर किसी शख्स का किसी गरीब पर कर्ज हो और वो उसे जकात की नीयत से माफ कर दे तो जकात अदा होगी या नहीं?
जवाब-जी नहीं। किसी को कर्ज दिया और बाद में जकात की नीयत से माफ करने पर जकात अदा नहीं होगी। कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि अगर किसी को रोजे या रमजान से संबंधित कोई मसला जानना है तो वह हमारे हेल्पलाइन नंबर 9897399207, 9557757705, व दूरभाष नंबर 01323553040 पर दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक फोन कर अपने सवालों के जवाब शरीयत की रोशनी में लिए जा सकते हैं। ई-मेल ishaqgoragmail.com और qariishaqgoragmail.com या फिर व्हाट्सअप नंबर 9897399207, 9557757705 पर सवाल लिखकर जवाब लिया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें