फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से कटे दस हजार रुपये वापस पाने को भटक रहा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। एटीएम से कटे दस हजार रुपये वापस पाने के लिए एक किसान पिछले 18 दिन से भटक रहा है। किसान का आरोप है कि बैंक प्रबंधक उसे टरका रहे हैं। पीड़ित खुर्रमपुर गांव निवासी बलबीर सिंह ने बैंक के एआरएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसका पीएनबी बरौली में अकाउंट है। 18 दिसंबर को उसने फतेहपुर पीएनबी के एटीएम से दस हजार रुपये निकालने चाहे जो नहीं निकले, लेकिन बैलेंस कट गया। उसने तत्काल इसकी सूचना फतेहपुर शाखा के प्रबंधक को दी। इसके बाद वह कभी बरौली तो कभी फतेहपुर बैंक के चक्कर काट रहा है। इससे उसे मानसिक कष्ट भी हो रहा है। पीड़ित ने जांच कर कार्रवाई करने के साथ ही अपने दस हजार रुपये वापस दिलाने की मांग की है। उधर, शाखा प्रबंधक डीएस रावत ने बताया कि पीड़ित उन्हें लिखित में शिकायत करें तो वह उसे आगे फारवर्ड कर देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें