साढ़ौली कदीम। बीडीओ साढ़ौली कदीम अब्दुल वहाव ने कहा कि किसान फसल अवशेष को एकत्र कर बेहतर खाद तैयार कर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने का कार्य करें।
विकास खंड साढ़ौली कदीम मुख्यालय पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों एवं प्रधानों की बैठक में अब्दुल वहाब ने कहा कि फसल अवशेषों को जलाने से पर्यावरण तो प्रदूषित होता ही है साथ ही जमीन के अंदर रहने वाले किसान मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं। इससे फसलों की पैदावार भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान गांवों में मुनादी कराकर किसानों को फसल अवशेष एकत्र करने की सलाह दें। अवशेषों को न जलाने दें। एडीओ प्रदीप पुंडीर, नरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, विकास कुमार, विजय कुमार, बिजेन्द्र सिंह, अमर सिंह तोमर, शुभम सैनी, राजीव सैनी, आलोक कुमार रहे।