फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोचिकित्सकों की टीम ने किया रोगियों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। सीएचसी पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांग लाभार्थियों को वॉकर और छड़ी भी प्रदान की गई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर जनहित में अनेक योजनाएं चला रही हैं, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए स्टाल लगाए गए। मनोचिकित्सक की टीम ने कार्यक्रम में पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श भी दिया। जिला चिकित्सालय से आई मानसिक रोग टीम के नैदानिक मनोवैज्ञानिक देवेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़, अंशिका सिंह साइकोथेरेपिस्ट, हरवेंद्र सिंह, नर्स अंशिका सिंह, विभु प्रताप सिंह ने भी जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी दिनेश कुमार, नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग, मुकेश राणा, डॉ. राधेश्याम सैनी, श्याम सिंह पंवार, जितेंद्र जागलान, पप्पू रादौर, अर्जन राणा, सीचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया, डॉ. मेहरबान, डॉ. सचिन बंसल आदि मौजूद रहे। संचालन इरशाद अहमद ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें