फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धान क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए

Wed, 04 Oct 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने कहा कि सभी धान क्रय केंद्रों पर तमाम सुविधाएं चॉक चौबंद होनी चाहिए। जिससे किसी भी किसान को धान की बिक्री करते समय किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में धान खरीद को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि धान खरीद प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैँ। सभी क्रय केंद्रों पर बोरी, दो इलेक्ट्रानिक कांटे, एक नमी मापक यात्र, विनोईंग फैंन, पॉवर डस्टर, डबल जाली का छलना सहित जरूरी उपकरणों को रखा जाए। धान क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था और वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। धान खरीद में किसी भी लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने कहा कि जनपद को 13500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
प्रदेश सरकार ने कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए- का भाव 2203 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। क्रय केन्द्रों पर धान को वर्षा व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए तिरपाल आदि की व्यवस्था की गई है। धान खरीद 31 जनवरी तक राजपत्रित अवकाश एवं रविवारीय अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन होगी। जनपद में धान खरीद के लिए 26 क्रय केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। जिन किसान पहले से पंजीकृत है वे उसका नवीनीकरण करा लें। इस दौरान सभी उप जिलाधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, मंडी सचिव, क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधि, सभी क्रय प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें