फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पंचायत में पूरण सिंह के समर्थन में गरजे किसान

Tue, 10 Mar 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। गांव झबीरण में आयोजित पंचायत में ठाकुर पूरण सिंह तथा उनके परिजनों के खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज मामलों को लेकर रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह मुकदमे किसानों की आवाज दबाने तथा यूजीसी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के उद्देश्य से लगाए गए हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने लोगों से 14 मार्च को मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान समाज एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा। तहसील अध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने कहा कि यह लड़ाई केवल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नहीं बल्कि पूरी किसान बिरादरी की है। सभी किसानों को एकजुट होकर इसका सामना करना होगा।
ब्लॉक अध्यक्ष सागर राणा ने कहा कि ठाकुर पूरण सिंह की गिरफ्तारी होती है तो लाखों कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देंगे। संगठन अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा रहेगा। राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष रामभूल सिंह ने कहा कि यूजीसी के खिलाफ चल रही लड़ाई को दबाने के लिए यह एक सोची-समझी साजिश है, जिसे समाज सफल नहीं होने देगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष रामभूल सिंह तथा संचालन विनोद राणा ने किया। इस दौरान राजपूत सभा के पूर्व अध्यक्ष राकेश पुंडीर, नीरज राणा, तरसेम राणा, मुनेश्वर सिंह, मोंटू राणा, गौरव राणा, कुद्दूस त्यागी, परमजीत सिंह, रामपाल शर्मा, भगवान सिंह, श्याम सिंह, अनिल पुंडीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें