फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई को बंधक बना किसानों ने दिया तोता टांडा बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
तोता टांडा बिजलीघर पर जेई को अपने बीच बैठा धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
किसानों ने दिया तोता टांडा बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन

सहारनपुर, छुटमलपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तोता टांडा बिजलीघर से जुड़े गांवों की सप्लाई में बार बार आ रही परेशानी को लेकर बिजलीघर पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेई को भी अपने साथ धरने पर बैठाया। बाद में जेई द्वारा आपूर्ति में सुधार का आश्वासन देकर किसी तरह किसानों को शांत किया।
भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज के नेतृत्व में किसान नारेबाजी करते हुए तोता टांडा बिजलीघर पहुंचे। जहां वे गेट पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान वहां पहुंचे जेई दयाराम को भी किसानों ने अपनी बीच बैठा लिया। किसानों का कहना था कि उनके गांवों में बार बार कट लग रहे हैं। आपूर्ति निर्बाध न आने के कारण उसका कोई फायदा उन्हें नहीं मिल पा रहा है। किसानों की मांग है कि रोस्टिंग के समय में ही शटडाउन लेकर तकनीकी खामियों को ठीक किया जाए। लाइनमैन बिना वजह के बार बार सप्लाई बाधित रखते हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जेई ने भविष्य में स्थिति में सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत होकर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना देने वालों में बबली कांबोज, मंसूर अहमद , डॉ. रणधीर सिंह सैनी, बीरम सिंह राठौर, सोविंदर कांबोज, मोहम्मद आरिफ, राज कुमार राणा, देवेंद्र कांबोज, मोहित कुमार, विपुल कुमार, अमित धीमान, चंचल कांबोज, अनुज शर्मा, डॉ. संदीप सैनी, अंकुर कुमार आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें