फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से खराब पड़ा नगर का ट्रांसफार्मर, विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों (सहारनपुर)। नगर में 650 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने पर फुंक जाने से लोगों का गर्मी में जीना मुश्किल हो गया है। विद्युत निगम की कार्यप्रणाली से नाराज नागरिकों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन कर अविलंब ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि तीतरों नगर के एक हिस्से को आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर आठ दिन पूर्व ओवरलोडिंग के चलते फुंक गया था। इसे निगम द्वारा बदलवा दिया गया, लेकिन अगले ही दिन यह भी खराब हो गया। अब एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में नागरिकों ने कोतवाली परिसर के पास बने बड़े विद्युत केंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। राजीव शर्मा, गजेंद्र सिंह, दीपक चौधरी, रमेश कुमार, सुशील कुमार, रामकुमार, रविकुमार, रविंद्र सैनी, राजेश शर्मा और भाजपा नेता चौ. कुलबीर सिंह ने कहा कि निगम के अधिकारी कार्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सपा नेता और सभासद बॉबी मुखिया ने कहा कि ट्रांसफार्मर फुंकने से तीतरों नगर की जनता पेयजल तक को तरस गई है। उन्होंने दो दिनों में ट्रांसफार्मर बदलवाने तथा ओवरलोड की समस्या का हल न किए जाने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बाद में अधिशासी अभियंता नकुड़ द्वारा फोन पर जल्द ही नया ट्रांसफार्मर रखवाने और शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने के आश्वासन दिए जाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें