फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। सहकारी चीनी मिल में किसानों का गन्ना रिजेक्ट किए जाने को लेकर गन्ना अधिकारी तथा किसानों में तीखी नोकझोंक हुई। गन्ना अधिकारी के व्यवहार से नाराज किसान गेट पर गन्ने का तौल बंद कराकर मिल परिसर में ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे मुख्य लेखाकार ने किसानों को किसी प्रकार समझाबुझाकर तौल शुरू कराई।
विज्ञापन

किसान प्रमोद राणा ने बताया कि सहकारी चीनी मिल सरसावा के मुख्य गन्ना अधिकारी किसानों की मेहनत से उगाई गन्ने की फसल को लगातार रिजेक्ट कर रहे हैं। मंगलवार को भी उन्होंने हुसैनपुर के किसान इरशाद चौधरी की ट्रैक्टर ट्रॉली में लदे गन्ने को खराब बताते हुए रिजेक्ट कर दिया तथा 2 से 5 कुंतल तक की कटौती की बात कहने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर किसान भड़क गए। जांच में किसान का गन्ना सही पाया गया बावजूद इसके सीसीओ का व्यवहार किसानों के प्रति सख्त रहा। गुस्साए किसानों ने सहकारी चीनी मिल कर के केन यार्ड में बुग्गी तथा ट्रॉली का तौल बंद कराकर दरी बिछाकर धरना दे दिया। प्रधान प्रबंधक वीपी पांडे के अनुपस्थिति में मुख्य लेखाकार सौरभ बंसल किसानों के बीच पहुंचे तथा उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण का भरोसा दिया। करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद किसान गन्ना तुलवाने पर राजी हुए। किसानों ने साफ कहा कि यदि मुख्य गन्ना अधिकारी के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर इरशाद, बिल्लू चौधरी, राशिद, रूबी चौधरी, मुकेश सैनी, संजय, साजिद, तालिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें