फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गेल इंडिया के पावर हाउस पर की तालाबंदी

विज्ञापन
गेल इंडिया पवार हाउस पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गेल इंडिया कंपनी के खिलाफ किसानों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर गांव दीपाखेड़ी स्थित गेल इंडिया के सब पवार हाउस गेट की तालाबंदी कर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर किसान दस दिन का समय देकर लौट गए।
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन प्रभावित किसान संघ के अध्यक्ष पंकज त्यागी के नेतृत्व में किसान गांव दीपाखेड़ी स्थित गेल इंडिया सब पवार हाउस पर पहुंचे। जहां उन्होंने गेल इंडिया कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गेट पर तालाबंदी कर धरना दिया। पंकज त्यागी ने कहा कि दस वर्ष पूर्व किसानों की भूमि में पाइप लाइन बिछाने को लेकर कंपनी ने कहा था कि अस्थाई रूप से उपयोग में ली जाने वाली भूमि का किसी भी राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज नहीं किए जाने का समझौता हुआ था, लेकिन 10 वर्ष बाद पाइप लाइन के उपयोग में ली गई भूमि को कंपनी ने राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया जिसे किसी भी सूरत में मंजूर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन डाले जाने के बाद भूमि का समतलीकरण नहीं किया गया उसके लिए किसानों को प्रति मीटर पचास रुपये मुआवजा दिया जाए, अन्यथा प्रभावित किसान पावर हाउस पर कोई पाइप लाईन नहीं डलने देंगे। उन्होंने चेतावनी कि यदि दस दिनों के भीतर गेल इंडिया के अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नही करते तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान घंटों की इंतजार के बाद जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो किसान समस्या का समाधान नहीं होने पर दस दिन बाद फिर से आंदोलन की चेतावनी देते हुए लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में कालूराम, अनीश, नदीम, रामबीर, प्रमोद, भूरा, संतरपाल, राजपाल, मतलूब, इनाम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें