फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को लिंक नहर से पानी मिलने की आस जगी

विज्ञापन
बड़गांव के मौरा गांव में लिंक नहर पर सर्वे करती सिंचाई विभाग की टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
किसानों को लिंक नहर से पानी मिलने की आस जगी
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। किसानों की दो दशक से चली आ रही लिंक नहर से पानी दिलाने की मांग पूरी होती नजर आ रही है। शासन के निर्देश पर सोमवार को कानपुर से आई सिंचाई विभाग की टीम ने मौरा गांव में नहर पर पहुंचकर सर्वे किया।
क्षेत्र के बालू माजरा, मौरा, उमरी सहित 12 गांवों के किसान पिछले 22 वर्षों से देवबंद चैनल फीडर लिंक नहर से पानी की मांग करते आ रहे हैं। इसको लेकर किसान नेता अरविंद त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने कई बार आंदोलन चलाए। यहां तक कि पूर्व में देवबंद विधानसभा उपचुनाव तक का भी बहिष्कार किया था। गत वर्ष लोकसभा चुनाव से पूर्व तत्कालीन सांसद राघव लखनपाल व देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह ने सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप से किसानों को पानी देते के संयंत्र का उद्घाटन किया था। लेकिन पानी नहीं मिलने से किसानों में मायूसी थी। शासन के निर्देश पर सोमवार को कानपुर से जेई मैकेनिक चेतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सिंचाई विभाग की टीम ने मौरा गांव पहुंचकर लिंक नहर का सर्वे किया। लिंक नहर से किसानों को सिंचाई हेतु 35 क्यूसेक पानी देने के लिए पंप के निर्माण हेतु स्थान की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की मांग को लेकर आंदोलनरत रहे किसान अरविंद त्यागी व मौरा प्रधान विनोद राणा ने बताया कि किसानों को 35 क्यूसेक पानी देने के लिए टीम द्वारा सर्वे करने पर किसानों की बरसों चली आ रही पानी की मांग का इंतजार खत्म होने के आसार लग रहे हैं। टीम में प्रदीप त्यागी तकनीक पर्यवेक्षक नलकूप सहारनपुर, अखिल कुमार एई मैकेनिक कानपुर, एसडीओ नहर सिंघल, एई सतीश कुमार, जेई शशीकांत, बीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें