फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा नहीं मिलने से किसानों में रोष

Sat, 09 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित किसानों की बैठक में विचार रखते रणबीर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 गैल इंडिया कंपनी पर भेदभावपूर्ण नीति अपनाने और समतलीकरण के लिए पैसा नहीं देने पर गैस पाइप लाइन प्रभावित किसान संघर्ष समिति ने रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुआवजा जल्द नहीं मिला को आंदोलन शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में अध्यक्ष पंकज त्यागी ने कहा कि गैल इंडिया कंपनी की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन का समतलीकरण नहीं होने के कारण फसल के हुए नुकसान के लिए 50 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा देनेे का समझौता हुआ था।

दीपा खेड़ी, साढ़ौली, खेड़ी, जैनपुर, कुतुबपुर, डांकोवाली, डंधेडा, नंदनपुर, शिवपुर, खजूरवाला सहित 17 गांवों के प्रभावित किसानों को आज तक यह मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों में मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान दीपाखेड़ी गैस सबस्टेशन का घेराव कर आंदोलन शुरू कर देंगे। रणवीर साढ़ौली, बबलू डांकोवाली ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


अध्यक्षता प्रेम प्रधान रेडी और संचालन वीरेंद्र त्यागी ने किया। मेघश्याम, धर्म सिंह, वीरेंद्र गुड्डू, जयसिंह, इनाम, अखलाक, मांगेराम गुर्जर, प्रमोद प्रधान, पल्टूराम, पहल सिंह सैनी, राकेश, सुरेश त्यागी, रामकुमार, बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें