फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में हुआ कांग्रेस पार्टी कार्यालय का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
हक के लिए पुलिस की लाठियां खाने को मजबूर किसान : अली
विज्ञापन

देवबंद। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के ऊपर काला कानून थोपकर उन्हें सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है। आज किसान अपने हक के लिए पुलिस की लाठियां खाने को मजबूर है।
विज्ञापन

शनिवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित कांग्रेस के कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि जब तक केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार रही किसान और देश की जनता खुशहाल रही। भाजपा के सत्ता पर काबिज होते ही देश का अन्नदाता सड़कों पर उतर आया है। देश का इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता। कार्यक्रम में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं रेखा शर्मा को जिलाध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। रेखा शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से त्रस्त होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस ही एकमात्र दल है जो देश की जनता और किसानों के हक के बारे में सोचती है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष राहत खलील, राहुल शर्मा, जितेंद्र, नेता महाजिर हसन, अहसान अंसारी, पंडित अमिल शर्मा, विवेक शर्मा, अब्दुल कादिर त्यागी, प्रद्युमन शर्मा, अजय त्यागी, बिजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें