फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसानों ने किया जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 02 Feb 2023 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
मुवाजे की मांग को लेकर कलेकट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते किसान
विज्ञापन
सहारनपुर। खेतों में लगाए जा रहे बिजली के टावर और प्रभावित पेड़ों एवं फसल का सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्र और उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव ने किसानों से वार्ता की। इसमें तय हुआ कि शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों और किसानों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कराकर मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांकरकुई, जगहैता गुर्जर, नन्दी सहित कई अन्य गांवों के किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की एक हाईटेंशन विद्युत लाइन का यमुनानगर से लेकर टपरी तक निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें किसानों को टॉवर लगाने में पेड़ एवं फसल का उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में किसानों का शोषण हो रहा है। किसानों को सर्किल रेट का चार गुणा मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने हाईटेंशन लाइन के 30 मीटर दोनों तरफ रकबे का वार्षिक किराया दिलाने सहित अन्य मांग भी की। इसके अलावा प्रभावित पेड़ों और फसलों का मुआवजा दिलाया जाए। इस दौरान भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के जिलाध्यक्ष प्रदीप नंबरदार, चौधरी राजपाल सिंह जगहैता गुर्जर, मदन कांकरकुई, जयपाल सिंह, रामशरण, प्रवेश कुमार, सुरेशचंद, राजवीर सिंह, राजेश कुमार, रमेशचंद, इन्द्रपाल, सोनू, रमेश कुमार, बासा, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें