फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए भाकियू से जुड़े किसान

विज्ञापन
दिल्ली बार्डर कूच करते किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए भाकियू से जुड़े किसान
विज्ञापन

छुटमलपुर। भाकियू युवा विंग के जिलाध्यक्ष अजय कांबोज की अगुवाई में शुक्रवार की सुबह किसानों का जत्था कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में भागीदारी करने के लिए दिल्ली बॉर्डर की ओर रवाना हुआ।
जिलाध्यक्ष अजय कांबोज ने कहा कि किसान कृषि कानूनों के वापस कराए बिना दिल्ली बार्डर से उठने वाले नहीं है। भले ही उन्हें इसके लिए कितनी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष डा राजबीर सिंह कांबोज ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर किसानों को बड़े कारपोरेट घरानों के हाथों गिरवी रखने का प्रयास कर रही है। इस दौरान मुजफ्फराबाद ब्लाक अध्यक्ष बबली कांबोज, नगर अध्यक्ष बिहारीगढ़ डा रणधीर सैनी, अनीस अहमद, पारस सैनी, हाजी रियाजुल हसन, सोविन्दर कांबोज, मंसूर अहमद, दीपक सैनी, प्रधान सुधीर सैनी, बुच्चा सिंह, गजे सिंह, अलीम अहमद, अब्दुल समद, मौहम्मद वाजिद, अन्वेश कांबोज, चरण सिंह, चचंल, अहसान मुखिया, गुलजार मालिक, मास्टर देवेन्द्र सिंह, विवेक कांबोज, राकेश काक्का, सचिन सैनी, शौकीन अहमद, सुमित कांबोज, सरदार नरेन्द्र सिंह, मोहित कांबोज, बुरहान अहमद, प्रधान सोनू कांबोज, अनुज काक्का, प्रधान खड़क सिंह, सलीम अहमद, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने की भाकियू नेता से बात
नागल। शुक्रवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह एवं एसएसपी डा एस चन्नप्पा ने थाने पहुंच कर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में चर्चा की। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार से मोबाइल पर बात कर आंदोलन में किसानों के ज्यादा संख्या में न पहुंचने की अपील की। कहा कि सरकार से कृषि कानूनों को लेकर वार्ता चल रही है। एसएसपी ने थानाध्यक्ष को महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त को भी प्रभावी बनाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें