फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क हादसे में किसान की मौत, पत्नी घायल

Sat, 01 Aug 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। गांव बालू निवासी किसान सत्तार (28) की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सरवीन और भाभी रसीला घायल हो गईं। हादसा सांगाठेड़ा गांव स्थित ईदगाह के निकट हुआ। पुलिस के अनुसार दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन

सत्तार के पिता नवाब और भाई सलमान ने बताया कि वह अपनी पत्नी सरवीन को गंगोह के एक निजी चिकित्सक के यहां दवा दिलाकर बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में सांगाठेड़ा गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार हादसे के बाद वहां से चले गए। राहगीरों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान सत्तार ने दम तोड़ दिया। घायल सरवीन और रसीला 88का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे। पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही। क्षेत्राधिकारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दो बाइकों की टक्कर में हादसा होने की बात सामने आई है। परिजन टक्कर के बाद सत्तार के पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने की बात कह रहे है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सत्तार पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी सरवीन के अलावा तीन छोटे बच्चे—सादान (आठ), वहाब (छह) और इनाया (चार) हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें