फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों को किया सम्मानित

विज्ञापन
जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जनमंच सभागार में आजादी के 75 अमृत महोत्सव के तहत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किए कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम शामिल हुए, जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सर्व समाज का सम्मान करती है। इसी वजह से भाजपा सरकारों के कार्यकाल में सर्व समाज के उत्थान के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष का कई जगहों पर स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा , पूर्व विधायक राजीव गुंबर, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश, विपिन सिरोही, हितेश शर्मा, राहुल, सागर चौधरी, आशु अरोड़ा मौजूद रहे।

जनमंच में सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन जनमंच सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयु?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें