-पंजाब और पूर्वांचल जाने वाले रेल यात्रियों को कठिनाइयों भरा रहेगा सफर
-गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन यार्ड में काम होने के चलते निरस्त की गई ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेल यात्रियों की मुश्किलें कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं। गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन यार्ड में काम होने के चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 11 ट्रेनें 12 सितंबर तक अलग-अलग तिथियों में निरस्त कर दी गई हैं। ऐसा होने से पंजाब और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों का सफर कठिनाइयों भरा रहेगा।
रेलवे की ओर से गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन से होकर कुसमी तक तीसरी लाइन का काम चल रहा है। इसके लिए रेलवे ने 11 सितंबर तक का मेगा ब्लॉक लिया है। इसके चलते ट्रेनों को निरस्त और उनके रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली जननायक, शहीद, सरयू यमुना, अंत्योदय, अमरनाथ और मौर्यध्वज एक्सप्रेस 12 सितंबर तक प्रभावित रहेंगी। वहीं दूसरी ओर नौ और 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन के कारण 16 ट्रेनें नहीं चलेंगी। इन दोनों वजह से दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू, बिहार और असम जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
-
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
-15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 11 सितंबर तक
-15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 12 सितंबर तक
-15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 सितंबर को
-15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस आठ सितंबर को
-14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस नौ व 11 सितंबर को
-14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 10 सितंबर को
-14649 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 10 व 12 सितंबर को
-22551 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस नौ सितंबर को
-22552 जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस 10 सितंबर को
-12492 जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस आठ सितंबर को
-12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस 10 सितंबर को